NEWS

बड़े नोट पर और बड़े आदमी पर कभी भरोसा मत करना ये कभी भी बदल सकते हैं – पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज

विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 17 से 25 मई 2023 तक श्री राम मैदान, वटवा, अहमदाबाद, गुजरात में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के मुखारबिंद से शिव महापुराण कथा और 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। आज 2 लाख 41 हज़ार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ।

शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस पर महाराज श्री ने शिव महापुराण कथा का सुंदर वर्णन भक्तों को श्रवण कराया। कथा के सप्तम दिवस पर भक्तों ने महाराज जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। पूज्य श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज ने कथा पंडाल में बैठे सभी भक्तों को शिव भजन का श्रवण कराया।

आज कथा में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री हेमंत सिंह पटेल जी ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मोबाइल आज के समय की मिसाइल है। इसका दुरूपयोग करोगे तो नष्ट हो जाओगे।

जिन पर भगवान शिव की कृपा होती है वही भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पाते हैं। जो पंचामृत से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करता है उसके जीवन के कष्टों का निवारण होता है। गाय के दूध से जो मनुष्य भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं,उनके घर में लक्ष्मी की कमी कभी नहीं होती।

जो चाहते हैं उनके वंश की वृद्धि हो उन्हें गाय के शुद्ध घी से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

बड़े नोट पर और बड़े आदमी पर कभी भरोसा मत करना ये कभी भी बदल सकते हैं।

अगर शिव महापुराण को सुन कर भी आपके जीवन में बदलाव नहीं आया तो समझ लेना आपका जीवन व्यर्थ हो गया।

कई चीजे हम करते है जिसका महत्व हमें मालूम नहीं होता है जब करते है तो पता चलता है की हम क्या करने जा रहे है क्या हो गया।

जिनके घरों में रोग अधिक रहते हो उन्हें शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए।

आज की कथा में धनवान भी बैठे होंगे, मैं यकीन के साथ कह सकता हूँ आपकी सौ पीढ़ियों ने जितना धन कमाया है वो सब खर्च कर दो, उनसे भी वो सुख नहीं मिलेगा, जो 9 दिन शिव महा पुराण कथा की कमाई से सुख प्राप्त हो सकता है।

धर्म को अपने अनुसार नहीं बल्कि हमें धर्म के अनुसार चलना चाहिए तभी आप धर्मात्मा कहलायेंगे।

1 thought on “बड़े नोट पर और बड़े आदमी पर कभी भरोसा मत करना ये कभी भी बदल सकते हैं – पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज”

Leave A Comment

Your Comment
All comments are held for moderation.

Shares