कथा में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्था सचिव श्री विजय शर्मा जी द्वारा “भारत दर्शन ऐप” को लॉन्च किया गया है और साथ ही मथुरा में चल रहे गुरुकुलम” के निर्माण कार्य की जानकारी दी गयी।

संसार में भगवान श्रीकृष्ण के अतिरिक्त हमारा कोई नहीं है। वही हमारे सच्चे साथी, सच्चे मित्र और सच्चे रक्षक हैं। जब दुनिया साथ छोड़ देती है, जब अपने भी पराए बन जाते हैं, तब भी केवल भगवान ही हैं जो हमारे साथ खड़े रहते हैं। इसीलिए हमें हमेशा श्रीकृष्ण पर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि वे हमारे थे, हमारे हैं और हमारे रहेंगे।

हमें अपनी मातृभाषा हिंदी से भी प्रेम करना चाहिए। यह केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और हमारी पहचान है। जो व्यक्ति अपनी भाषा का सम्मान करता है, वही अपने देश और अपनी परंपरा का सच्चा सम्मान करता है। आज जब लोग विदेशी भाषाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं, तब हमें गर्व से कहना चाहिए कि हमारी मातृभाषा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

कथा में कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया, भक्तजन पूज्य महाराज श्री के भजनों पर झूमते रहे और पूरा कथा पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। ऐसा लगा मानो स्वयं भगवान अपनी कृपा से वहां उपस्थित सभी भक्तों को आनंद प्रदान कर रहे हों।

श्रीमद्भभागवत कथा का भव्य आयोजन

दिनांक: 24 से 30 अक्टूबर 2025

समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

स्थान – मोतीझील ग्राउंड कानपुर, उत्तरप्रदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *